Ghaziabad: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए होंगे 65 परीक्षा केंद्र
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 11:46 PM
Ghaziabad: गाजियाबादः उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद(Uttar Pradesh Board of Secondary Education) , यूपी बोर्ड(UP Board ) की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी ्रगई है। सूची के अनुसार जनपद में 65 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का कार्यक्रम तो अभी परिषद ने जारी नहीं किया है, मगर उसकी तैयारियां जरूर शुरू कर दी गई हैं। माना जा रहा है कि मार्च माह के अंतिम सप्ताह में परीक्षाएं हो सकती हैं। उससे पहले परीक्षा की तैयारियों के तहत परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची 21 फरवरी की शाम को जारी की गई। गाजियाबाद में सेठ मुकंद लाल इंटर कॉलेज, शम्भू दयाल इंटर कॉलेज, सुशीला गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विजयनगर, राजकीय इंटर कॉलेज नंदग्राम, श्री गुरू नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, गर्वंमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज कलछीना, महर्षि दयानंद विद्यापीठ इंटर कॉलेज, इंग्राहम इंस्टीटयूट, डॉ अंबेडकर इंटर कॉलेज, सर छोटूराम किसान कन्या इंटर कॉलेज, श्री सनातन धर्म इंटर कॉलेज, कैलाशवती इंटर कॉलेज, श्री हंस इंटर कॉलेज, रूकमणि मोदी कन्या इंटर कॉलेज, गर्वंमेंट आर्डिनेंस इंटर कॉलेज, डॉ के एन मोदी साइंस एंड कॉमर्स इंटर कॉलेज समेत 65 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 48515 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण करा रखा है। परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के साथ ही परीक्षा का कार्यक्रम भी जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।