
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के देहात क्षेत्र में चार लोगों ने बीए के एक छात्र पर लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। युवक को घायल अवस्था मे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते हत्या की बात कही जा रही है। बरेली के थाना सिरौली के गांव मेन गोटियां निवासी मृतक के भाई धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि रविवार की दोपहर खेत में पानी लगा रहे उसके भाई बादाम सिंह को गांव का ही उसका दोस्त मानसिंह मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव गणेशपुर ले गया। रास्ते में रामनगर रोड पर 4 लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
रॉड लगने से बादाम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे बादाम सिंह को अस्पताल ले जाया गया,जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को पूछताछ मे मान सिंह ने बताया कि बादाम सिंह की हत्या लड़की से प्यार करने को लेकर की गई है और उसके घर वालों ने उसे रास्ते में घेरकर मारा है। बताया जाता है कि बादाम सिंह बीए फाइनल का छात्र था और ई रिक्शा चलाता था।