
Uttar Pradesh : मामला उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर का है। जहां पर एक महिला की हत्या कर दी गई। ये हत्या किसने और क्यों की, यह तो पुलिस पता लगाने में लगी हुई है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि पत्नी की लाश के साथ उसका पति पूरे 24 घंटे तक बंद कमरे में रहा। उसमें बाहर निकलने की हिम्मत तक नहीं दिखाई। 24 घंटे से अधिक समय तक कमरा बंद रहने पर हरकत में आए पड़ोसियों ने मामले से पर्दा उठाया।
Read Also- Train Fare Hike: लंबी दूरी की ट्रेन का किराया बढ़ रहा है, जिससे जनता का बढ़ेगा बोझमामला यूपी के शाहजहांपुर जिले के गांव टकेली का है। यहां पर पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए मुकेश ने बताया कि वह रुद्रपुर के एक कारखाने में काम करता है, वहां उसके गांव के ही दो लोगों के अलावा पड़ोसी गांव गोला और रुद्रपुर के एक-एक युवक भी काम करते थे। वे चारों लोग शुक्रवार दोपहर उसके घर आए थे और उन्होंने उसकी पत्नी नीरज देवी को गला दबाकर मार डाला है। उसने अपनी जान बचाने के लिए खुद को कमरे में बंद कर लिया था और शुक्रवार दोपहर से ही कमरे में बंद था। बंद कमरे में वह 24 घंटे तक रोता बिलखता रहा।
Read Also- Millionaire woman रातोरात करोड़पति बन गई ये महिला, छोड़ दी टीचर की जॉबपुलिस ने नीरज देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के पिता अमर सिंह ने मुकेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सीओ बीएस वीरकुमार ने बताया कि मुकेश पिछले 24 घंटे से अपनी पत्नी के शव के साथ कमरे में बंद था। जब गांव वालों ने दोनों को नहीं देखा तो मुकेश के घर पर जाकर काफी आवाज़ भी दी। लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो गांववालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आई तो दरवाजे को तोड़कर शव को निकाला औऱ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।