
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक युवक ने देर रात में सोते समय अपनी पत्नी को जान से मारने का प्रयास किया। युवक ने अपनी पत्नि का गला दबाया। किसी तरह से छुटकर महिला जान बचाकर भागी। थाने में दी गई तहरीर में महिला ने अपने पति और ससुरालियों पर जान से मारने की कोशिश किए जाने की शिकायत की है।
मामला बागपत की खेकड़ा कोतवाली के सांकरौद गांव का है। गांव मबारिकपुर निवासी एक युवती की शादी दो साल पहले सांकरौद निवासी युवक से हुई थी। सोमवार को महिला की ओर से थाने में दी गई तहरीर में कहा गया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने उसे गला दबाकर मारने का प्रयास किया।
शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले उस पर दहेज में डेढ़ लाख रुपए की नगदी लाने का दबाव बना रहे हैं। इनकार करने पर पहले उसे जहर देकर मारने का प्रयास किया। इसमें सफल नहीं होने पर रात में सोते समय गला दबाकर मारने करने का प्रयास किया। खेकड़ा पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर जांच की कार्रवाई शुरु कर दी है।