
Uttar Pradesh: लाइफ पार्टनर को लेकर हर किसी की पसंद अलग-अलग होती है। वहीं, अगर लाइफ पार्टनर अच्छा नहीं मिलता है तो लोग शादियां भी तोड़ देते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से आया है। यहां पार्टनर के गुड लुकिंग नहीं होने की वजह से एक लड़की ने गोद भराई के बाद शादी करने से मना कर दिया। साथ ही लड़की की तरफ से लड़के को ऐसी धमकी दी गई कि आप भी सुनकर हैरान रह जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक दहेज न लेने की शर्त पर दिल्ली के निहाल विहार के रहने वाले दुर्गा प्रसाद ने बरेली कैंट निवासी युवती के साथ रिश्ता तय किया था। लेकिन लड़की की बात सुनने के बाद उसने शादी से मना कर दिया। हालांकि, उसके ऐसा करने से लड़की के बहनोई ने उसके साथ बदसलूकी की और झूठे मुकदमें में फंसाने की भी धमकी दी। वहीं, जब लड़की के बहनोई को पूरी बात पता चली तो उसने सबकुछ ठीक करने की भी कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।
गोद भराई के कुछ दिन बाद लड़की ने लड़के को अकेले में मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान उसने लड़के से कहा कि तुम देखने में भी काले हो और अच्छे भी नहीं लगते हो। साथ ही तुम पढ़े-लिखे भी नहीं हो, मेरी सहेलियां तुम्हारा नाम लेकर मजाक उड़ाती हैं। ऐसे में मैं तुमसे शादी नहीं कर सकती हूं। अच्छा होगा कि तुम ही शादी के लिए मना कर दो। अगर नहीं करोगे तो मैं शादी के बाद तुम्हारे घर से भाग जाऊंगी। ऐसे में तुम्हारे घरवालों के साथ-साथ तुम्हारी भी बेइज्जती होगी।
लड़की बातें सुनकर लड़का परेशान हो गया और बिना कुछ बोले लड़की के पास से वापस आ गया। कुछ दिन परेशान रहने के बाद आखिरकार उसने शादी से मना कर दिया। हालांकि, लड़के के इनकार करने से दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए। जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद भी हो गया। साथ ही लड़की के पक्ष के लोगों ने लड़के के घर वालों से बदसलूकी भी की।