Uttar Pradesh : मुजफ्फरनगर जिला जेल में विचाराधीन कैदी की मौत
Uttar Pradesh News
भारत
RP Raghuvanshi
27 Dec 2022 04:46 PM
Uttar Pradesh : मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर जिला जेल के एक विचाराधीन कैदी की बीमारी के चलते मौत हो गयी। जेल प्रशासन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
Uttar Pradesh News
जेल अधीक्षक सीता राम शर्मा ने मंगलवार को बताया कि जिला जेल में एक विचाराधीन कैदी 65 वर्षीय इजराइल की देर रात बीमारी के कारण मौत हो गई।
शर्मा ने कहा कि बीमार होने पर बंदी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। वह तपेदिक (टीबी) की बीमारी से पीड़ित था और दिल्ली, मेरठ के अस्पतालों में उसका इलाज हो रहा था।
उन्होंने बताया कि तीन जून 2022 से वह एक मामले में गिरफ्तार होने के बाद से जेल में बंद था।