Uttrakhand : ऋषभ पंत की जान बचाने वाले ड्राइवर कंडेक्टर होंगे सम्मानित
Uttrakhand News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:15 PM
Uttrakhand News : देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि उत्तराखंड सरकार रुड़की के पास सड़क दुर्घटना के दौरान क्रिकेटर ऋषभ पंत को बचाने के लिए हरियाणा रोडवेज की बस के चालक और परिचालक को सम्मानित करेगी।
Uttrakhand News
धामी ने यहां एक छात्रावास के उद्घाटन के मौके पर कहा कि अपनी जान जोखिम में डालकर क्रिकेटर की जान बचाकर हरियाणा रोडवेज के चालक और परिचालक ने दूसरों के लिए एक मिसाल कायम की है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 26 जनवरी को उन्हें सम्मानित करेगी।
पंत शुक्रवार की सुबह दिल्ली से रुड़की जाते हुए अपनी मर्सिडीज कार पर नियंत्रण खो बैठे थे जिससे यह डिवाइडर से टकरा गई थी। उनका मैक्स देहरादून में इलाज चल रहा है।
दुर्घटना के समय घटनास्थल के पास मौजूद बस चालक सुशील कुमार और परिचालक परमजीत ने पंत को कार से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।