Uttarakhand News : बिगड़ैल भाजपा नेता ने कहा- ‘विद्या मांगो तो सरस्वती को पटाओ, बल मांगो तो दुर्गा को पटाओ’
Former state minister Banshidhar Bhagat
भारत
चेतना मंच
12 Oct 2022 03:59 PM
Uttarakhand News : देहरादून। कुछ बिगड़ैल स्वयंभू साधु संतों के नफरत फैलाने के बयान तो आते ही रहते हैं। भाजपा नेता भी इसमें पीछे नहीं हैं। देश में कहीं न कहीं हर दिन कोई न कोई भाजपा नेता या हिंदू संगठन के लोग विवादित बयान देकर समाज में नफरत के बीच बोने की कोशिश करते रहते हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड के एक वरिष्ठ नेता का नाम भी जुड़ गया है। इस बार इस नेता ने हिन्दू देवियों के प्रति अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है।
Uttarakhand News :
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और राज्य के पूर्व मंत्री बंशीधर भगत अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अब एक बार फिर बंशीधर भगत के एक बयान को लेकर हंगामा मच गया है। दरअसल, शनिवार को उत्तराखंड के हल्द्वानी में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में बंशीधर भगत ने मां सरस्वती और मां दुर्गा को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।
भाजपा नेता ने कहा कि विद्या मांगो तो सरस्वती को पटाओ और बल मांगो तो दुर्गा को पटाओ। पूर्व मंत्री बंशीधर के इस बयान से हंगाम मच गया है। विपक्ष हमलावर है और माफी मांगने की मांग कर रहा है।