Uttarakhand News : हरिद्वार में बस खाई में गिरी, दो की मौत
Bus falls into gorge in Haridwar, two killed
भारत
चेतना मंच
31 May 2023 06:00 PM
हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर आ रही एक बस के बुधवार सुबह खाई में गिर गई। इस हादसे में उसमें सवार दो यात्रियों की मौत हो गयी तथा 39 अन्य घायल हो गए।
बस में सवार थे 41 लोग, सभी नेपाल के
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो यात्रियों की हालत गंभीर है। उन्हें ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र में चंडीदेवी मंदिर के पास हुए हादसे के वक्त बस में 41 यात्री सवार थे, ये सभी नेपाली मूल के हैं। पुलिस के मुताबिक अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चला है। इसकी जांच की जा रही है।
नवजात बच्ची और परिचालक की मौके पर ही मौत
बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से एक नवजात बच्ची और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गयी। घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।