<span style="color:#9d38f3;">Uttarakhand News : </span> ब्रह्माकुमारीज के गायन प्रतियोगिता में हार्दिक को मिला ‘वायस ऑफ कोटद्वार’ का खिताब
'Voice of Kotdwar' singing competition of Brahma Kumaris
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:14 AM
Uttarakhand News :कोटद्वार। ब्रह्माकुमारीज कोटद्वार और माउंट आबू के एफएम रेडियो मधुबन के सहयोग पहली बार ‘वायस ऑफ कोटद्वार’ गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इसमें हार्दिक को वायस ऑफ कोटद्वार के खिताब से नवाजा गया।
इस प्रतियोगिता के लिए एक महीने तक सभी स्कूल के बच्चों का ऑनलाइन ऑडिशन लिए गए। संगीत के विशेषज्ञ निर्णायक के मार्गदर्शन से फिनाले राउंड में 16 बच्चों का चयन किया गया। फाइनल मुकाबला ब्रह्माकुमारीज कोटद्वार के सेवा केंद्र में आयोजित किया गया। इसमें टीसीजी स्कूल के 4 बच्चे और क्रेडिल स्कूल के 3, सरस्वती विद्या मंदिर के 01 और सरकारी कॉलेज के 2 बच्चों ने भाग लिए।
Uttarakhand News :
तीन घंटे के इस प्रतिस्पर्धा में टीसीजी और क्रेडिल के बच्चों ने अच्छा परफॉर्म किया। क्रेडिल स्कूल ने अंश और टीसीजी की प्रतीक्षा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। टीसीजी स्कूल के सलोनी को तीसरा, वेदांत को दूसरा और हार्दिक को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया।
हार्दिक को वायस ऑफ कोटद्वार की ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी म्यूजिक टीचर्स रविंद्र जी, अनूप जी, विमलेश जी, माउंट आबू के भानु प्रसाद, कोटद्वार की मुख्य दीदी ज्योति जी, मीडिया से सूरज जी, अंजू जी और राहुल जी के अलावा अन्य टीचर्स भी अपने बच्चों को आशीर्वाद दिया।