ओडिशा के कटक में बड़ा हादसा, ICU में आग से 10 मरीजों की मौत
ओडिशा के कटक शहर से सोमवार तड़के एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई। ओडिशा के कटक शहर स्तिथ एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रॉमा केयर ICU में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।

Odisha News : ओडिशा के कटक शहर से सोमवार तड़के एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई। ओडिशा के कटक शहर स्तिथ एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रॉमा केयर ICU में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक इस हादसे में कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मरीज झुलस गए। मृतकों की अंतिम संख्या को लेकर अब भी आधिकारिक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि यह आग देर रात करीब 2:30 बजे से 3 बजे के बीच लगी। हादसे के बाद अस्पताल प्रशासन, दमकल विभाग और स्वास्थ्यकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक स्तर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
दम घुटने से गई कई मरीजों की जान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आग ICU वार्ड में लगी, जहां कई गंभीर मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर भर्ती थे। अधिकारियों का कहना है कि आग के बाद फैले धुएं और दम घुटने की वजह से कई मरीजों की मौत हुई। हादसे में पांच अन्य मरीज गंभीर रूप से झुलसने की भी सूचना है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई मरीजों को तत्काल अस्पताल परिसर के दूसरे भवन में शिफ्ट किया गया, ताकि उनका इलाज बिना रुकावट जारी रह सके। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और परिजनों में दहशत फैल गई।
हालात का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन माझी
घटना की सूचना मिलते ही ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी अस्पताल पहुंचे और मौके पर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत कार्यों की समीक्षा की और प्रभावित मरीजों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने न्यायिक जांच के आदेश भी दिए हैं, ताकि आग लगने की असली वजह और किसी संभावित लापरवाही का पता लगाया जा सके। मुख्यमंत्री मोहन माझी ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 25-25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि सभी घायल और प्रभावित मरीजों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और इलाज में किसी तरह की लापरवाही न हो। Odisha News