Uttarakhand News : नई शिक्षा नीति से होगा भारत निर्माण: कोश्यारी
पत्रकारों से बातचीत करते महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी। साथ में हैं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति डा. नरेन्द्र सिंह भंडारी
भारत
RP Raghuvanshi
23 Oct 2022 03:46 PM
Uttarakhand News : अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अगुवाई में देश विश्व गुरु बनने के ओर अग्रसर है। इस सपने को सकार करेगी मोदी सरकार की नई शिक्षा नीति। इसके माध्यम से भव्य देश का निर्माण होगा। यह कहना है महाराष्ट्र के राज्यपाल एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का। वह अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की संगोष्ठी में शिकरत कर रहे थे। कोश्यारी का इस परिसर से पुराना नाता रहा है। उन्हांेने यहीं से पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।
Uttarakhand News :
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाएगा। कुलपति व प्राध्यापकों के संयुक्त प्रयास से यह उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित करेगा। कोश्यरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई शिक्षा नीति के माध्यम से भव्य भारत का निर्माण करने के लिए प्रयासरत हैं। यह विश्वविद्यालय इसे सफल बनाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा से गोविंद बल्लभ पंत व सुमित्रा नंदन पंत समेत कई बड़े नाम रहे हैं।
कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी ने विश्वविद्यालय की अभिनव पहल की जानकारी दी। उन्होेेंने हरेला पीठ, विवेकानंद शोध एवं अध्ययन केंद्र, ग्रीन ऑडिट, लक्ष्मी देवी टम्टा शोध एवं अध्ययन केंद्र आदि गतिविधियों के बाबत विस्तार ने बताया। इससे पहले विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति ने राज्यपाल का स्वागत किया।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुशील जोशी के संचालन में हुए आयोजन में प्रो. एनडी कांडपाल, प्रो. शेखर जोशी, अधिष्ठाता प्रशासन प्रो. प्रवीण बिष्ट, प्रो. इला साह, प्रो. देव सिंह पोखरिया के अलावा नगर के गणमान्य लोग मौजूद थे। निदेशक शोध प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया।