
Uttrakhand News देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस रविवार को मसूरी से देहरादून आते समय खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार 19 यात्री घायल हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आईटीबीपी कैंप के पास हुए हादसे के समय बस में 42 लोग सवार थे।
अधिकारियों ने बताया कि घायलों को खाई से निकालकर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, हादसा ब्रेक प्रणाली के अचानक खराब हो जाने के कारण हुआ, जिससे बस अनियंत्रित होकर 70 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।
इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उत्तराखंड की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।