Uttrakhand : उत्तराखंड में गैरकानूनी धर्मांतरण के आरोप में पादरी पर मामला दर्ज
Uttrakhand News
भारत
RP Raghuvanshi
29 Dec 2022 03:50 PM
Uttrakhand : उत्तरकाशी (उत्तराखंड)। मसूरी में एक गिरजाघर के पादरी, उसकी पत्नी और चार अन्य लोगों पर यहां पुरोला क्षेत्र के एक गांव में गैरकानूनी धर्मांतरण के आरोप में मामला दर्ज किया गया।
Uttrakhand News
पुलिस ने बताया कि गांव के लोगों की उत्तरकाशी जिले में देवधुंग में ईसाई पादरियों के एक कार्यक्रम के आयोजकों से झड़प हो गयी थी। ग्रामीणों ने उन पर गैरकानूनी धर्मांतरण का आरोप लगाया था।
पुरोला की थाना प्रभारी अधिकारी कोमल सिंह राव ने पहले बताया था कि मिशनरी संगठन ‘आशा और जीवन केंद्र’ से जुड़े लोगों के साथ ही पांच ग्रामीणों के खिलाफ पुरोलो पुलिस थाने में मामले दर्ज किए गए हैं।
रावत ने बुधवार को कहा, ‘‘इस घटना के संबंध में मसूरी के यूनियन चर्च के पादरी लैजारस कॉर्नलियस, उनकी पत्नी पुष्पा कोर्नेलियस और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’’
उन्होंने कहा कि मामले की प्राथमिकता के आधार पर जांच के आदेश दिए गए हैं।
इससे पहले, नेपाली मूल की एक महिला ने पुलिस को एक बयान में कहा था कि ईसाई मिशनरी ने धर्मांतरण के लिए उस पर काफी दबाव बनाया था।