
Vacancy : गुजरात हाईकोर्ट में भर्ती निकली हैं। यहां सिविल जज के रिक्त पदों पर भर्ती (Vacancy) के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कुल 219 पदों पर भर्ती होगी। गुजरात हाईकोर्ट द्वारा इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन कराई जाएंगी। आवेदन की आखिरी तारीख 2 मार्च है। आवेदन कैसे करना है, इसके लिए नीचे लिंक दिया गया है।
गुजरात हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार सिविल जज के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार गुजरात हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूल में गुजराती भाषा की परीक्षा पास नहीं की है, उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए भाषा की परीक्षा देनी होगी।
[caption id="attachment_16767" align="alignnone" width="600"]
Vacancy[/caption]
आवेदक की उम्र 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी और भूतपूर्व सैनिकों के लिए अधिकतम उम्र 38 साल तय की गई है। आयु-सीमा का आधार वर्ष 2 मार्च, 2022 होगा। उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स एग्जाम, मेन एग्जाम और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। वहीं, गुजराती भाषा की भी परीक्षा होगी।
महत्वपूर्ण जानकारी
पदों की संख्या: 219 आवेदन की अंतिम तारीख: 2 मार्च 2022
परीक्षा की तारीख प्रारंभिक परीक्षा की तारीख- 15 अप्रैल 2022 गुजराती भाषा परीक्षा की तारीख- 15 अप्रैल 2022 मुख्य परीक्षा की तारीख- 17 जुलाई, 2022 इंटरव्यू की तारीख- 9 अक्टूबर 2022
आनलाइन आवेदन करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. Job Applications