
Vande Bharat Express : लंबी दूरी के सफर को कम समय में तय करने के लिए भारतीय रेल द्वारा संचालित की गई वंदे भारत एक्सप्रेस का नया वर्जन बड़ा ही कमाल का निकला। इस नए वर्जन ने रिकार्ड बनाया है और एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। टायल में इस ट्रेन ने सभी रिकार्ड तोड़े हैं और ये 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से रेल पटरी पर दौड़ी।
सरकारी चैनल प्रसार भारती के अनुसार, 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के बावजूद ट्रेन कोच की मेच पर रखे गिलास का पानी तक नहीं छलका। रिपोर्ट के अनुसार देश की तीसरी और नई वंदे भारत एक्सप्रेस इस महीने के आखिर तक पटरी पर दौड़ेगी। माना जा रहा है कि ट्रने हाल ही में अपना फाइनल ट्रायल पूरा कर लिया है और गुजरात पहुंच चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि नई वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलेगी। इस ट्रेन की खास बात यह है कि यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। इस ट्रेन में अलग से इंजन नहीं लगा है। यात्रियों की मांग पर इस ट्रेन में वाई फाई की सुविधा भी दी गई है।
नई वंदे भारत एक्सप्रेस की खासियतें - ट्रेन में 32 इंच के एलसीडी टीवी होंगे। जो पहले के वर्जन में 24 इंच के थे। - यात्रियों की रेक्लाइनिंग सीट को पुशबैक से लैस किया है, जिसमें सीट को आगे-पीछे किया जा सकता है। - ट्रेन में कोई यात्री धूम्रपान करता है तो अलार्म बजेगा। - आपातकालीन स्थिति में प्रत्येक कोच में लोको पायलट से बात करने के लिए चार माइक और स्विच लगाए हैं। - ट्रेन को रोकने के लिए भी पुशबटन भी हैं। - ट्रेन में दो कोच ऐसे हैं, जिससे पूरी ट्रेन पर नजर रखी जा सकेगी। - ट्रेन की पावर फेल होने पर लाइट तीन घंटे तक आन रहेगी। ट्रेन के कोच बैक्टीरिया फ्री एयर कंडीशनिंग में रहेंगे। - पैसेंजर इंफार्मेशन सिस्टम इंस्टाल किया गया है। - दरवाजे और खिड़कियों में फायर सर्वाइवल केबल है, जिससे आग लगने की स्थिति में भी दरवाजा और खिड़कियां खोलना आसान होगा।
2023 तक 75 वंदे भारत ट्रेन चलाने का लक्ष्य
आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में रेलवे की ओर से 75 वंदे भारत ट्रेनों को अगस्त 2023 तक उतारने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। टेस्ट ट्रायल सफल होने के बाद वंदे भारत का इस्तेमाल कामर्शियल रूप से किया जा सकेगा। इसी को लेकर रेलवे अपनी तैयारी तेज कर रहा है।