वंदे भारत मेट्रो का पहला लुक रिलीज, जानें बाकी ट्रेनों से कितनी अलग?
Vande Bharat Metro:
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:29 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:29 AM
Vande Bharat Metro: देश में वंदे भारत ट्रेन के बाद वंदे भारत मेट्रो की सेवाएं जल्द ही शुरू होने वाली है। यह उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है, जो एक शहर से दूसरे शहर सफर करते रहते है। अपने दिल्ली मेट्रो का मजा तो लिया होगा, अब आपको वंदे भारत मेट्रो का सुपर मजा मिलने वाला है। वंदे भारत का टेस्ट जुलाई में किया जाएगा। आइए एक नजर इसकी खासियत पर डालते हैं।
क्या है वंदे भारत मेट्रो ?
आपको बता दें कि 15 फरवरी साल 2019 में लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस मिली थी, जो एक सुपरफास्ट ट्रेन में आती है। वंदे भारत 100 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से चलती है। अब आपको वंदे भारत मेट्रो मिलने वाली है। वंदे भारत मेट्रो का फर्स्ट लुक सामने आया है। जो देखने में काफी खूबसूरत लग रही है।
कहां तैयार हो रही है मेट्रो?
आपको बता दें कि वंदे भारत मेट्रो को लेकर लोगों में बड़ी उत्सुकता है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का एक कॉम्पैक्ट मॉडल रिलीज हुआ है, जिसे पंजाब के कपूरथला में स्थित रेलवे कोच फैक्ट्री में तैयार किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पहली वंदे भारत मेट्रो का ट्रायल रन जुलाई 2024 से शुरू हो सकता है। इससे यात्रियों को न केवल आरामदायक सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि बेहद उचित कीमत पर तेज सफर का एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा। यह मेट्रो इंटर सिटी और इंट्रा सिटी के बीच चलेगी। एक सीनियर अधिकारी ने कहा है कि वंदे भारत मेट्रो का परीक्षण जुलाई 2024 से किया जाएगा। अधिकारियों ने इस बात का दावा किया है कि वंदे भारत मेट्रो जल्द से जल्द यात्रियों के लिए शुरू होने वाली है।
क्या होगी इस मेट्रो की खासियत?
मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों की मानें तो, मेट्रो में एक अनोखा कोच कॉन्फिगरेशन है। चार कोच एक यूनिट के रूप में काम करेंगे। एक मेट्रो ट्रेन में कम से कम 12 कोच दिए जाएंगे। इन 12 कोचों के साथ शुरू होगी वंदे भारत मेट्रो।यात्रियों की प्रतिक्रिया, भीड़ और मांग के आधार पर इस संख्या को 16 कोच तक बढ़ाया जा सकता है। यह मेट्रो कम समय में लंबी दूरी तय करेगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस
बता दें वंदे मेट्रो वर्तमान में लोकप्रिय वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का एक कॉम्पैक्ट मॉडल ही है। इस मेट्रो का इस्तेमाल हर दिन एक शहर या दो शहरों में लगने वाले समय को कम करने के लिए किया जाने वाला है। उसके लिए वंदे भारत मेट्रो को खास तरीके से डिजाइन किया गया है। यह मेट्रो 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। मेट्रो नेटवर्क देश के लगभग 124 शहरों को 100-125 किमी की दूरी से जोड़ेगा।