Varanasi News: ज्ञानपुर के पूर्व विधायक के दबंग बेटे की अब खैर नहीं
भारत
चेतना मंच
22 Jul 2022 08:04 PM
Varanasi: वाराणसी। ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र के दबंग बेटे विष्णु मिश्रा की अब खैर नहीं है। पुलिस ने कई मामलों में फरार चल रहे विष्णु की तलाश तेज कर दी है। वाराणसी जोन के एडीजी जोन ने उस पर घोषित इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दी है।
मूल रूप से प्रयागराज का रहने वाले विष्णु पर सामूहिक दुष्कर्म और धोखाधड़ी का आरोप है। भदोही पुलिस ने उस पर धोखाधड़ी और सामूहिक दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की है। इसके अलावा उसके खिलाफ गोपीगंज थाने में भी सामूहिक दुष्कर्म और संपत्ति हड़पने का मुकदमा दर्ज है। उस पर एक दर्जन से अधिक संगीन धाराओं में दर्ज मुकदमें मंे वह वांछित है। पुलिस को उसकी काफी दिनांे से तलाष है। लेकिन, वह फरार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक विष्णु मिश्र इस समय दक्षिण दिल्ली में स्थित एक अपार्टमेंट में रह रहा है।
अब पुलिस ने विष्णु मिश्र की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। उस पर पहले 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। लेकिन, उसकी फरारी को देखकर वाराणसी के एडीजी जोन ने इनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि वह विष्णु मिश्र शीघ्र ही गिरफ्त में होगा।