Varanasi News : काशी में बाबा को हाथ से छूकर करना है प्रणाम तो लगेंगे रुपए 1000
Varanasi News : If you want to bow down to Baba by touching your hand in Kashi, it will cost Rs 1000
भारत
चेतना मंच
13 Mar 2023 07:29 PM
Varanasi News : बात जब भोलेनाथ की हो और काशी का जिक्र ना हो ऐसा हो ही नही सकता,अब काशी मे जब भी बाबा के स्पर्श दर्शन करेंगे तो इसके लिये सबको शुल्क जमा करना होगा।मन्दिर प्रशासन अभी शुल्क तय कर रहा है । इस शुल्क को 500 रुपये से 1000 रुपये तक रखने का विचार किया जा रहा है । इसमे श्रद्धालु बिना कतार मे लगे सीधे गर्भगृह तक पहुचेंगे और बाबा का स्पर्श-दर्शन कर सकेंगे।
Varanasi News
500 से 1000 रुपये तक लग सकता है शुल्क
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद मन्दिर प्रशासन (Shrikashi Vishwanath Temple Trust Board Temple Administration) के इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे चुका है ।इस प्रस्ताव का श्रद्धालुओं पर ट्रायल भी हो चुका है ।इस ट्रायल के दौरान श्रद्धालुओं से 500 रुपये लिये गये थे । कहा जा रहा है कि नई व्यवस्था जल्द ही लागू कर दी जाएगी।
अभी गर्भगृह मे बाबा के निशुल्क स्पर्श दर्शन की सुविधा सभी श्रद्धालुओं के लिये मंगल आरती के बाद भोर चार बजे से सुबह पांच बजे तक और शाम चार बजे से छह बजे तक है ।हालांकि तय समय के बाद भी तमाम श्रद्धालु गर्भगृह मे प्रवेश व स्पर्श दर्शन करते रहते है ।
यात्रियों को पैदल चलने में आ रही असुविधा के कारण मन्दिर तक ई रिक्शा चलाने का निर्णय लिया गया है
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ सुनील वर्मा के अनुसार धाम का स्वरूप नव्य-भव्य होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है ।इसमे तमाम लोग ऐसे भी आते है जो तय अवधी के बाद भी गर्भगृह मे दर्शन-स्पर्श करना चाहते है । श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये नई व्यवस्था लागू की जा रही है,ताकी सभी भक्त दर्शन कर सके।