
Vastu Remedies : कार्यक्षेत्र या व्यापार में पूरी मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही या फिर साथियों से अनबन, अधिकारियों से तकरार की स्थिति अक्सर बन जाती है तो ऐसे में सावधान हो जाएं। करियर में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए कुछ आसान से वास्तु उपाय अपना जा सकते हैं।
कार्यक्षेत्र या व्यापार में उन्नति का संबंध सूर्यदेव से जुड़ा माना जाता है। इससे आपका सूर्य मजबूत होगा और नौकरी में आ रही सभी विघ्न बाधाएं दूर होंगी। सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए रोजाना तांबे के लोटे में रोली और लाल फूल डालकर सूर्यदेव को जल अर्पित करें लेकिन ध्यान रखें कि जल के छींटे पैरों पर न पड़ें।
Read Also : Putrada Ekadashi पुत्र प्राप्ति के लिए उत्तम है ये व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
गुरुवार के दिन बेसन के लड्डू, चने की दाल और पीले रंग के वस्त्रों का दान करें। रविवार के दिन मसूर की दाल का दान करें। कहीं भी काम पर जाने से पहले हल्दी का टीका अपने माथे पर लगाएं। नौकरी में स्थिरता के लिए सौंफ का दान करें। दफ्तर में काम करते समय आपका मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। लगातार तीन शनिवार पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाएं।
रविवार को भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें। जल में अक्षत, काला तिल और लाल फूल अर्पित करें। करियर में तरक्की के लिए हरा रंग शुभ माना जाता है। कार्यस्थल पर हरे रंग के कपड़े का अधिक इस्तेमाल करें। रोजाना गाय को हरा चारा या गुड़ घी और चना खिलाएं।
प्रतिदिन हनुमान चालीसा एवं रोजाना गायत्री मंत्र का जाप करें। घर के सभी सदस्यों को धरती पर बैठकर एक साथ भोजन करना चाहिए। इससे परिवार के सभी सदस्यों की उन्नति होती है। कार्यक्षेत्र की परेशानियां दूर हो जाती हैं।
पंडित रामपाल भट्ट, ज्योतिर्विद