Advertisement
Advertisement

Vastu Tips : किसी भी घर या आफिस, दुकान में यदि वास्तु दोष (Vastu Dosh) होता है तो इसका दुष्प्रभाव पूरे परिवार, आफिस या दुकान पर कार्य करने वालों के लिए अहितकारी होता है। इसलिए कहा जाता है कि वास्तु दोष (Vastu Dosh) को दूर करने का उपाय जल्द से जल्द कर लेना चाहिए। लेकिन कई बार यह पता ही नहीं होता है कि घर में कहां और कौन-सा वास्तु दोष है। इस परिस्थितियों के लिए वास्तु शास्त्र (Vastu shastra) में कुछ अचूक उपाय बताए हैं जो इन दोषों का निवारण करके घर को धन-धान्य (Money) और खुशियों से भर देते हैं।
वास्तु दोषों के निवारण के लिए कुछ चीजों को बेहद शुभ और कारगर माना गया है। इनमें भगवान गणेश की मूर्ति शामिल है। गणेश जी की मूर्ति का घर में होना कई मुसीबतों से निजात दिलाता है। साथ ही घर के हर सदस्य को सुखी और संपन्न बनाता है। इसके लिए गणेश जी की कुछ खास तरह की मूर्ति को घर में रखना होगा।
- वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में सफेद रंग या सिंदूरी रंग की प्रतिमा रखना बहुत शुभ होता है। सिंदूरी रंग के गणेश जी की पूजा करना बहुत लाभ देता है।
- यदि घर में वास्तु दोषों के कारण कई तरह की परेशानियां पैदा हो गईं हों तो मुख्य द्वार पर घर के अंदर और बाहर की गणेश जी की दो मूर्तियां लगाएं। ध्यान रखें कि इनका आकार एक जैसा हो और दोनों की पीठ मिलती हुई हो। यह उपाय घर के हर वास्तु दोष को दूर करने वाला है।
- घर या ऑफिस के वास्तु दोषों को दूर करने के लिए भगवान गणेश की प्रतिमा रखते समय ध्यान रखें कि उनका मुंह दक्षिण दिशा या नैऋत्य कोण में ना हो।
- गणेश जी की ऐसी मूर्ति रखें जिसमें उनके हाथ में मोदक या लड्डू हो। साथ में उनकी सवारी चूहा भी हो।
- घर के लिए बैठे हुए गणेश जी और ऑफिस के लिए खड़े गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर शुभ होती है, साथ ही उनकी सूंड बाईं ओर हो।
यशराज कनिया कुमार, वैदिक एवं अंक ज्योतिषी