
veg fish : शुद्ध शाकाहारी मछली (veg fish), सुनने में यह बेहद अजीब सा लगेगा। आप कहेंगे कि मछली तो शाकाहारी हो ही नहीं सकती। लेकिन यह सत्य है और इसे जितने भी लोग देख रहे हैं, उनके होश उड़ रहे हैं। मांसाहार का सेवन करने वाले और शाकाहार का सेवन करने वाले भी इसे ट्राई कर रहे हैं। मजे की बात यह है कि यह वेज फिश सेवन करने में नॉनवेज फिश का ही स्वाद दे रही है।
पूर्वी दिल्ली के एक दुकानदार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूर्वी दिल्ली के एक फूड स्टॉल पर दुकानदार धड़ल्ले से शाकाहारी मछली बेच रहे हैं। दुकानदार का दावा है कि वो खासतौर पर शाकाहारी लोगों के लिए मछली बनाता है। उसका दावा है कि इस डिश के स्वाद से आपको बिल्कुल भी समझौता नहीं करना पड़ेगा।
Read Also- UP elections 2022 उमकैद की सजा काट रहे नेता की पत्नी को सपा ने दिया टिकटवायरल हो रहे वीडियो में फूड ब्लॉगर अमर सिरोही एक ऐसे फूड स्टॉल के बारे में बता रहे हैं, जहां शुद्ध शाकाहारी मछली बनाई जाती है। इस डिश में सोयाबीन के साथ अदरक और लहसुन के पेस्ट का इस्तेमाल किया गया है। इसे मछली के शेप में तैयार किया गया है। पहले वो इस फिश को कॉर्नफ्लोर के घोल में मसालों के साथ तैयार करते हैं और फिर ऊपर से कॉर्न और ब्रेड क्रम्ब्स लगाकर डीप फ्राई कर देता है। दुकानदार ने इसकी कीमत 250 रुपये रखा है।
View this post on Instagram