विज्ञापन
Pratik Yadav Death: प्रतीक यादव की मासूम बेटी अपने ताऊ अखिलेश यादव के पास बैठी थी। अंतिम संस्कार की रस्मों के दौरान चारों ओर छाई गहरी मायूसी के बीच अखिलेश यादव अपनी नन्हीं भतीजी से बात कर रहे थे।

UP News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। दुख की इस घड़ी में एक लम्हा ऐसा भी आया जब पारिवार के अपनत्व की झलक दिखी। अब इसका वीडियो वायरल है जिस देखकर हर किसी आंखें नम हो रही है।
प्रतीक यादव की मासूम बेटी अपने ताऊ अखिलेश यादव के पास बैठी थी। अंतिम संस्कार की रस्मों के दौरान चारों ओर छाई गहरी मायूसी के बीच अखिलेश यादव अपनी नन्हीं भतीजी से बात कर रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटी बच्ची अपने हाथ में पकड़ी चॉकलेट को खोलने की कोशिश कर रही थी, लेकिन उसके नन्हें हाथों से वह नहीं खुल पा रही थी। शोक में डूबे अखिलेश यादव की नजर जैसे ही उस पर पड़ी, उन्होंने तुरंत चॉकलेट खोलकर प्यार से बच्ची को थमा दी।
प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार लखनऊ के बैकुंठ धाम में हुआ। प्रतीक यादव का बुधवार सुबह हृदय और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। उन्हें तबीयत खराब होने पर राजधानी के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रतीक की पत्नी और बीजेपी नेता अपर्णा यादव, अपनी दोनों बेटियों प्रथमा तथा पद्मजा के साथ मौजूद थीं।
प्रतीक के पार्थिव शरीर को कुछ समय के लिए रास्ते में समाजवादी पार्टी के कार्यालय में भी रखा गया। यह उस पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार किया गया जिसके तहत श्मशान घाट पहुंचने से पहले पार्थिव शरीर को पांच बार जमीन पर रखा जाता है। UP News
विज्ञापन