Job Update- विद्या सहकारी बैंक में स्नातक फ्रेशर्स के लिए निकली भर्तियां
PC- News Click
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
01 Oct 2021 02:33 PM
Bank Recruitment 2021- विद्या सहकारी बैंक (Vidya Sahakari Bank) में स्नातक परिषद के लिए क्लर्क पदों पर भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन संबंधित अधिसूचना राष्ट्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट vamnicom.gov.in पर जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार दिए गए पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Vidya Sahakari Bank द्वारा जारी किए गए पदों संबंधित पूर्ण विवरण-
क्लर्क - 25 पद
शैक्षिक योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान को विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री के साथ कंप्यूटर संचालित करने का पूर्ण ज्ञान।
आयु सीमा - जारी किए गए पदों पर आवेदन हेतु उम्मीदवार की आयु 21 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क - ₹1000
Vidya Sahakari Bank में नौकरी के लिए आवेदन हेतु महत्वपूर्ण तिथियां -
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तिथि -7 अक्टूबर 2021
ऐसे करें आवेदन -
Vidya Sahakari Bank में आवेदन संबंधित अन्य जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन हेतु उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vamnicom.gov.in पर विजिट करें। उम्मीदवारों से यह अनुरोध किया जाता है कि ऑनलाइन आवेदन करते समय सभी विवरणों को पहले से ही सत्यापित करें, एक बार सबमिट बटन दबा देने के बाद कोई सुधार नहीं किया जा सकेगा।