ग्राम प्रधान टीबी से छुटकारा दिलाने में देंगे सहायता
भारत
RP Raghuvanshi
06 Oct 2021 02:48 PM
प्रयागराज: देश में साल 2025 तक टीबी यानी क्षय रोग से मुक्त बनाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (NARENDRA MODI) ने संकल्प लिया है। इसे पूरा करने के लिए अब ग्राम प्रधान भी सहयोग कर सकते हैं। उन्हें 15 सितम्बर से प्रशिक्षित करने की पहल शुरु हो चुकी है। प्रशिक्षण 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने जानकारी दिया कि सभी विकास खण्डों (ब्लाक) पर ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण देने का कार्य हो रहा है। उन्हें टीबी रोग के बहुत से कारण, लक्षण (SYMPTOMS), इससे नुकसान और निदान के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान भी अब इस अभियान में साथ होंगे।
पीपीएम समन्वयक धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने जानकारी दिया कि टीबी की रोकथाम के लिए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षित करने की पहल की गई है। ट्रेनिंग मिलने के बाद ग्राम प्रधान अपने पंचायत क्षेत्र में लोगों को टीबी के प्रति जागरुक (AWARENESS) कर सकते हैं। पंचायत, सामुदायिक बैठकों में वह अन्य लोगों को टीबी से बचाव का तरीके बताएंगे। लक्षणों के बारे में बताएंगे और यह भी कि टीबी रोगियों से भेदभाव न करें बल्कि उनका सहयोग करते रहे । ग्राम प्रधान आम जनमानस को समझा सकते हैं कि टीबी रोग से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने में अहम योगदान दें।