कामकाज पर जा रहे ग्रामीणों को तालाब के किनारे दिखा शव, जानें फिर क्या हुआ
बुलंदशहर के नरसेना थाना की बुगरासी चौकी क्षेत्र के जलालपुर गाँव में उस वक़्त सनसनी फैल गई जब इलाक़े के लोगों ने तालाब किनारे एक शव पड़ा देखा।
Bulandshhar News
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 03:37 PM
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 03:37 PM
Bulandshhar News बुलंदशहर के नरसेना थाना की बुगरासी चौकी क्षेत्र के जलालपुर गाँव में उस वक़्त सनसनी फैल गई जब इलाक़े के लोगों ने तालाब किनारे एक शव पड़ा देखा। दरअसल शव आधा तालाब में तो आधा ज़मीन पर था। जैसे ही ग्रामीणों ने इस शव को देखा तो आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। ज़मीन की ओर मुँह करके एक शव पड़ा हुआ था। तुरंत पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी गई।
संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत
मामला बुलंदशहर के नरसेना की बुगरासी चौकी क्षेत्र के जलालपुर गाँव का है। यहाँ पर ग्रामीणों ने देखा कि गाँव के बाहर तालाब किनारे एक शव पड़ा हुआ है। शव आधा तालाब तो आधा ज़मीन पर था। यह देखकर इलाक़े में सनसनी फैल गई। आस पास के लोग तुरंत तालाब के इर्द गिर्द इकट्ठा हो गए। इलाक़े के कुछ ज़िम्मेदार लोगों ने पुलिस को ख़बर की। सूचना मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुँची। मौक़े पर पहुँच कर पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कार्रवाई में जुट गई। जाँच पड़ताल में पता चला कि जिस व्यक्ति का शव मिला वह कल शाम से लापता था उसका नाम नत्थू बताया जा रहा है।
Bulandshhar News
पुलिस कर रही मामले में कार्यवाही
शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ सामने आया है कि किसान के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। खून, चोट के निशान शरीर पर मिले हैं। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हत्या की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है। संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत होने के बाद और तालाब किनारे शव पाए जाने से इलाक़े में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है किसान लापता था अब उसका शव मिला है।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।