
Dadri News : दादरी के समाजसेवी और युवा नेता विनय पंडित ने दादरी के स्थानीय युवाओं को स्थानीय कम्पनियों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अवगत कराया है।
मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में दादरी स्थित कंपनियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार न मिलने पर विनय पंडित ने स्थानीय जनप्रतिनिधि की लापरवाही और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि रोजगार न मिलने के कारण दादरी के युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है।
औद्योगिक क्षेत्र होने पर रोजगार से स्थानीय युवा वंचित हो रहे हैं। दौ सौ किलोमीटर के बोर्ड कम्पनी लगाकर बैठी है। उन्होंने कहा कि मेरा पूरा जीवन भी अगर युवाओं के लड़ाई में चला जाए तो यह जीवन की सबसे बड़ी सफलता होगी रोजगार सुनिश्चित होने तक आवाज उठाता रहूंगा।
