Viral News: 6 साल की बच्ची की डांस का वीडियो हुआ वायरल
भारत
RP Raghuvanshi
03 Sep 2021 11:28 AM
भारत
RP Raghuvanshi
03 Sep 2021 11:28 AM
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें 6 साल की बच्ची पब में डांस करती दिखाई दे रही है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पब और शराब की दुकानों पर 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों को अनुमति नहीं दी जाती है।
लेकिन यहां हैदराबाद में पब मैनेजर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। पब में एक 6 साल की बच्ची का डांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया है। बता देगी गच्चीबौली पुलिस ने कोंडापुर के पब के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक बता दें कि वह 6 साल की बच्ची अपने परिवार जनों के साथ पब में आई थी। इसलिए उनके परिवार जनों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
सोशल मीडिया पर 'द लाल स्ट्रीट' पब में बच्चे का डांस वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद यह घटना सामने आई। बता दें कि इस वीडियो को रिकॉर्ड करने के बाद साइबराबाद के सीपी,डीजीपी मीडिया चैनलों, को टैग किया गया। और सवाल पूछा गया कि अगर कुछ इस बच्ची के साथ हो जाए तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।
पुलिस ने जांच के बाद कहा कि यह घटना रविवार रात को हुई है। पुलिस थाने से जुड़े पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि लड़की पब में आए परिवार के सदस्य और अन्य लोगों के साथ थी। जिसके चलते पुलिस ने खुद पब के मालिक तथा प्रबंधक के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।