Viral Photo : परीक्षा में लड़के ने लिखे गाने, टीचर ने दिया करारा जवाब
Viral Photo: The boy wrote songs in the exam, the teacher gave a befitting reply
भारत
चेतना मंच
03 Apr 2023 06:22 PM
Viral Photo : बोर्ड परीक्षा में जिन विद्यार्थियों को सवाल का जवाब नहीं आता, वे शिक्षकों को खुश करने के लिए अजीबो गरीब बातें लिख कर आ जाते हैं। आजकल सोशल मीडिया में एक छात्र की आंसर शीट वायरल हो रही है।
Viral Photo :
सोशल मीडिया में वायरल हुई शीट
इसमें लड़के ने सवाल के जवाब में ढेर सारे फिल्मी गाने लिखे हैं। आमतौर पर टीचर ऐसी कॉपियां पढ़ने के बाद बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं, लेकिन यहां पर टीचर ने न सिर्फ धैर्य से पूरी कॉपी पढ़ी है, बल्कि उन्होंने इस पर आखिर में अपनी टिप्पणी भी लिखी है, जिसे पढ़ने के बाद लोगों ने उसकी तारीफ करनी शुरू कर दी। ये आंसर शीट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।
शीट पर आमिर खान की फिल्म के गाने
वायरल हो रही आंसर शीट चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्र की बताई जा रही है। लड़के ने सवाल के जवाब में आमिर खान की फिल्म के गाने लिखे हैं। पहले सवाल के जवाब में 3 इडियट्स का गाना Give Me Some Sunshine…Give Me Some Rain लिखा है, जबकि तीसरे सवाल के जवाब में पीके फिल्म का गाना- भगवान है कहां रे तू? लिखा गया है। वहीं दूसरे सवाल का जवाब उसने टीचर के लिए लिखा है – आप एक शानदार टीचर हैं। यह मेरी गलती है कि मैंने मेहनत नहीं की। भगवान, मुझे कुछ टैलेंट दें।
टीचर ने लिखा, अच्छा विचार है
आंसर शीट देखने के बाद टीचर ने धांसू टिप्पणी देते हुए लिखा कि ‘और भी उत्तर (गाने) लिखने चाहिए थे। विचार अच्छा है, लेकिन काम नहीं कर रहा।’ सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इसे शेयर किया गया है। बहुत से लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि हैंडराइटिंग कमाल की है।