
Viral Video: खबर महाराष्ट्र से है, जहां पर शिवसेना के दो गुटों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सोमवार की शाम का बताया जा रहा है। घटना महाराष्ट्र के किशन नगर क्षेत्र में उस समय हुई, जब उद्धव ठाकरे की शिवसेना गुट के नए पदाधिकारियों का अभिनंदन किया जा रहा था। सभा में सांसद रजंन विचारे खुद नए पदाधिकारियों को बधाई देने पहुंचे थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस कार्यक्रम में सीएम एकनाथ शिंदे गुट के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई जो मारपीट तक जा पहुंची। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों को नारेबाजी और मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। बाद में दोनों गुट थाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। हालांकि यहां भी विवाद नहीं थमा तो पुलिस को लाठी चार्ज करके भीड़ को भगाना पड़ा।
आपको बता दें कि इससे पहले लातूर से भाजपा और कांग्रेस के 40 पदाधिकारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली ‘बालासाहेबंची शिवसेना’ में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली पार्टी के एक जिला पदाधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जब वे उनकी पार्टी में शामिल हुए तब शिंदे रविवार को मुंबई में हुए कार्यक्रम में मौजूद थे।
देखिए वायरल वीडियो
https://twitter.com/nitesh_sriv/status/1592415615410573312?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1592415615410573312%7Ctwgr%5Ed32157ad7c3b42523d0a1f9d616a1b7b640782eb%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.india.com%2Fhindi-news%2Fmaharashtra%2Fmaharashtra-hindi-news-clash-between-uddhav-thackeray-and-eknath-shindes-factions-in-maharashtras-thane-5743819%2F