Viral Video of Tomato: गटर से टमाटर निकाल कर बेचने का वीडियो वायरल, आप भी देखें
भारत
चेतना मंच
12 Jul 2023 05:13 PM
By: Supriya Srivastava, 12 July
Viral Video of Tomato: इस समय पूरे देश में सब्जियों के दाम आसमान की ऊंचाइयों को छू रहे हैं खासतौर से बात की जाए टमाटर की तो ₹140 किलो का टमाटर इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। सब्जियां खरीदने में लोगों की जेब ढीली हो रही है, वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो इसके बावजूद लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने से बाज नहीं आते।
हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर सब्जियों से जुड़ा हुआ एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें ठेले पर सब्जी बेचने वाला एक शख्स गटर के गंदे पानी में से टमाटर निकालकर ठेले पर बेचने के लिए सजा रहा है। लोग आंख बंद कर सब्जी वालों पर विश्वास कर महंगे दामों में सब्जियां खरीद रहे हैं। इस वायरल वीडियो को देखकर यही कहा जा सकता है कि सब्जियां खरीदने से पहले हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो किस जगह का है, अभी यह बात सामने नहीं आ पाई है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के तरह-तरह के रिस्पांस देखने को मिल रहे हैं।