Viral Video: 7 लाख खर्च करके धूमधाम से मनाई कुत्ते की बर्थडे पार्टी, 3 लोग गिरफ्तार
धूमधाम से मनाया पालतू कुत्ते का जन्मदिन
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:01 AM
Viral Video- गुजरात (Gujarat) राज्य के अहमदाबाद जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो है अहमदाबाद के कृष्ण नगर निवासी चिराग पटेल और उसके भाई उर्विश पटेल से जुड़ा हुआ है।
दरअसल शनिवार की शाम को कोविड 19 के नियमों का उल्लंघन करने की वजह से चिराग पटेल उनके भाई उर्विश पटेल और के साथ उनके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन उस समय हुआ जब इन तीनों ने अपने पालतू कुत्ते का जन्मदिन ना केवल धूमधाम से मनाया बल्कि, इस पार्टी में बड़ी संख्या में लोगों को इनवाइट भी किया गया।
क्या है पूरा मामला -
दरअसल गुजरात राज्य के अहमदाबाद जिले के कृष्णा नगर निवासी चिराग और उर्वीश के पास एक पालतू कुत्ता है जिसका नाम है एबी। शनिवार की शाम एबी का जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन को मनाने के लिए एक बड़ी पार्टी का आयोजन किया गया। चिराग ने अपने भाई उर्विश व दोस्त दिव्येश महरिया के साथ मिलकर, धूमधाम से पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में परिवार वालों के साथ साथ कई दोस्तों को इनवाइट किया गया।
7 लाख की मोटी रकम खर्च कर आयोजित की गई इस पार्टी में लोक गायक को भी बुलाया गया था। लोक गायक के कार्यक्रम के बाद केक काटकर बर्थडे मनाया गया।
Kapil Dev- फिल्म 83 के रियल लाइफ हीरो के कुछ ऐसे रिकॉर्ड जिसे आज तक नहीं तोड़ पाया कोई
तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार -
इस बर्थडे पार्टी के दौरान कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह से उल्लंघन करने की वजह से, तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल इस पार्टी के दौरान न तो किसी ने मास्क पहना हुआ था, इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी उल्लंघन हुआ था। जिसकी वजह से चिराग पटेल, उर्वीश पटेल और उनके दोस्त दिव्येश महरिया के खिलाफ स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब नियमों का उल्लंघन करने की वजह से इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।