गड्ढ़ों से परेशान होकर महिला सीधे PM से करने लगी ये अपील, वीडियो वायरल
Viral Video
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 10:39 AM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 10:39 AM
Viral Video : हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला अपने गांव की सड़क की दुर्दशा के बारे में बातें करती हुई नजर आ रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सड़क बनवाने की अपील कर रही है। अब ये वीडियो इंटरनेट पर खूब तेजी से वायरल होने लगा है।
महिला ने PM मोदी से की अपील
वायरल हो रहे वीडियो में महिला कहती है कि, "मोदी जी हमारे यहां का रोड बनवा दीजिए। आपके सांसद हमारे यहां से सारी 29 सीटें जीते हैं। हमारे मध्य प्रदेश के लोगों ने जिताया है। हमारे यहां के लोग सांसद, विधायक, कलेक्टर तक से मिल आए हैं, लेकिन कोई नहीं सुन रहा। कोई अर्जी नहीं सुन रहा। हमने वीडियो भी दिखाया था। यहां के लोगों को चलने तक में बहुत परेशानी आती है।" आगे महिला कहती है कि, खराब सड़क के कारण यहां कई बसें पलट जाती हैं और बारिश में स्थिति और भी विकट हो जाती है। इसके अलावा महिला ने जोर देते हुए कहा, "हमारी आप सभी से अपील है कि हमारी बात मोदी जी तक पहुंचाई जाए।" देखें वीडियो...
कृपया सभी मित्रों से निवेदन है कि इ भौजी की बात, मोदी जी तक पहुंचाएं!!🙏😁
बता दें सोशल मीडिया पर ये वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर 'छपरा जिला' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देख लिया है और हजारों ने लाइक्स किए हैं। इसके अलावा कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट्स भी किए हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है कि, "सराहनीय प्रयास, लोग जहां फालतू और अश्लील रील बनाते हैं, ऐसे बनाएं तो सरकार जरूर सुनेगी।" दूसरे यूजर लिखते हैं, "इनका रोड जल्द से जल्द बनना चाहिए। कृपया इनकी बात आगे बढ़ाएं आप लोग।" तीसरे यूजर लिखते हैं, "जनता की सड़क बनवाने की कृपा करें, पीएम ग्राम सड़क योजना में लाभ मिलना चाहिए।" वहीं चौथे यूजर लिखते हैं, "आपकी कोशिश को नमन ये काम शीघ्र ही शुरू किया जाएगा" जबकि एक अन्य यूजर लिखते हैं, "सभी मित्रों से अनुरोध है कि इस संदेश को अपने-अपने स्तर पर आगे बढ़ाएं ताकि ये प्रधानमंत्री जी तक पहुंचे।"
\nबता दें सोशल मीडिया पर ये वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर 'छपरा जिला' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देख लिया है और हजारों ने लाइक्स किए हैं। इसके अलावा कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट्स भी किए हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है कि, \"सराहनीय प्रयास, लोग जहां फालतू और अश्लील रील बनाते हैं, ऐसे बनाएं तो सरकार जरूर सुनेगी।\" दूसरे यूजर लिखते हैं, \"इनका रोड जल्द से जल्द बनना चाहिए। कृपया इनकी बात आगे बढ़ाएं आप लोग।\" तीसरे यूजर लिखते हैं, \"जनता की सड़क बनवाने की कृपा करें, पीएम ग्राम सड़क योजना में लाभ मिलना चाहिए।\" वहीं चौथे यूजर लिखते हैं, \"आपकी कोशिश को नमन ये काम शीघ्र ही शुरू किया जाएगा\" जबकि एक अन्य यूजर लिखते हैं, \"सभी मित्रों से अनुरोध है कि इस संदेश को अपने-अपने स्तर पर आगे बढ़ाएं ताकि ये प्रधानमंत्री जी तक पहुंचे।\"\n