पकड़े जाने पर भीड़ ने चोर को दी ऐसी सजा, वीडियो देख पीट लेंगे माथा
Viral Video
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 05:38 AM
Viral Video : अगर कोई चोर चोरी करता हुआ भीड़ के हाथ लग जाए तो उसकी खैर नहीं होती। पहले भीड़ उसकी कुटाई करती है, फिर पुलिस को सौंपती है। कई बार तो भीड़ किसी अपराधी को जान से तक मार देती है। हाल ही में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक चेन स्नैचर को भीड़ ने घेर लिया लेकिन ये क्या वे उसे पीट नहीं रहे बल्कि ठुमके लगवा रहे है।
चोर का वीडियो वायरल Viral Video
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक चेन स्नैचर नाचता नजर आ रहा है। पहले चोर को भीड़ ने पकड़ा और उसकी कुटाई की। इसके बाद चोर को पुलिस को नहीं सौंपा बल्कि उससे एक हरियाणवी गाने पर ठुमके लगवाए। दरअसल चोर को लोगों मे सोने की चेन छीनते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। फिर किया भीड़ ने पहले चोर को पीटा और इसके बाद उसे गाना चलाकर नाचने पर मजबूर कर दिया। बाकी लोग भी मजे लेते हुए उसके साथ नाच रहे हैं।
इस वीडियो को अब तक 9 लाख लोगों ने देखा है, लगातार इसके व्यूज बढ़ते जा रहे है। वीडियो देखने के बाद इसपर लोग रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पाए। कुछ लोगों ने कहा कि चोर का ऐसा शोषण करने की जगह उसे पुलिस को सौंपा जाना चाहिए। वहीं कई अन्य लोगों ने वीडियो पर मजे लेते हुए कहा- गजब की सजा दी है जिसमें कोई हिंसा भी नहीं है। Viral Video
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।