
Bengaluru Stampede : आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ऐतिहासिक जीत के महज एक दिन बाद, बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 लोगों की मौत की खबर ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया। इस बीच टीम के प्रमुख खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की मुंबई वापसी ने एक नया विवाद जन्म दे दिया है। एयरपोर्ट पर दोनों की मौजूदगी का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। बता दें कि RCB की पहली ट्रॉफी जीतने की खुशी पूरे देशभर में देखी गई। लेकिन 4 जून को आयोजित 'विजयी जुलूस' और जश्न के दौरान हुई भीषण भगदड़ ने जश्न को मातम में बदल दिया। स्टेडियम के बाहर हजारों की भीड़ बेकाबू हो गई और प्रशासन की लचर व्यवस्था के चलते कई जिंदगियां चली गईं।