आरा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भाजपा ने दिखाया काला झंडा, राहुल गांधी ने बुलाकर की बात
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 10:26 PM
Voter Rights Yatra : कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा शनिवार को आरा पहुंची तो वहां बड़ा राजनीतिक टकराव देखने को मिला। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकताओं ने राहुल गांधी के काफिले को काले झंडे दिखाते हुए नारेबाजी की। लेकिन राहुल गांधी ने वोटर अधिकार यात्रा काफिला रुकवाया और विरोध जताने वाले भाजपा कार्यकतार्ओं को बुलाकर बातचीत भी की।
भाजपा का आरोप, पीएम मोदी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी
विरोध का नेतृत्व जिÞला युवा अध्यक्ष विभु जैन और महामंत्री आदित्य सिंह कर रहे थे। उनका आरोप था कि कांग्रेस नेताओं ने सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की, जो अस्वीकार्य है। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी माफी मांगो के नारे लगाए और चेतावनी दी कि जब तक माफी नहीं मांगेंगे, विरोध जारी रहेगा।
राहुल गांधी का पलटवार, भाजपा और चुनाव आयोग कर रहे वोट चोरी
आरा में आयोजित रैली में राहुल गांधी ने केंद्र की एनडीए सरकार, भाजपा और आरएसएस पर सीधा हमला बोला। उन्होंने बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को संविधान और लोकतंत्र पर हमला करार दिया। एक घर में 947 मतदाता कैसे हो सकते हैं? यह साफ तौर पर वोट चोरी की साजिश है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा, आरएसएस और चुनाव आयोग मिलकर देश में वोट चोरी कर रहे हैं और चेतावनी दी कि हम बिहार में भाजपा को एक भी वोट चोरी नहीं करने देंगे।
संविधान पर हमला, वोटरों का हक छीना जा रहा
सभा में राहुल गांधी हाथ में संविधान की प्रति लेकर आए और कहा कि मतदान दलितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं का अधिकार है, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार इसे छीनकर चुनाव जीतने की कोशिश करती है। अब लोग भाजपा नेताओं को वोट चोर कहने लगे हैं। कांग्रेस नेता ने ऐलान किया कि बिहार से निकली मतदाता अधिकार यात्रा वोट चोरी के खिलाफ एक देशव्यापी आंदोलन का रूप लेगी। राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र और कई राज्यों में एनडीए ने वोट चोरी की, लेकिन बिहार में हम ऐसा नहीं होने देंगे।