वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ बंगाल में भड़की हिंसा, पुलिस की गाड़ियां फूंकी
Wakf Amendment Act
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:14 PM
Wakf Amendment Act : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन कानून को लेकर प्रदर्शन ने सोमवार को अचानक हिंसक रूप ले लिया। रघुनाथगंज थाना क्षेत्र के उमरपुर-बानीपुर इलाके में सैकड़ों लोग इस कानून के विरोध में सड़कों पर उतरे और देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और राष्ट्रीय राजमार्ग-12 को पूरी तरह जाम किया गया। पुलिस की दो गाड़ियों को फूंक दिया गया। इलाके में तनाव और डर का माहौल बन गया है।
प्रदर्शन की वजह
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वक्फ संशोधन बिल मुसलमानों की धार्मिक और सामाजिक संरचना पर हमला है। उनका आरोप है कि ये कानून वक्फ संपत्तियों की निजीकरण और सरकारी हस्तक्षेप को बढ़ावा देगा। लोग इस बिल को धार्मिक अधिकारों में हस्तक्षेप मानते हैं और इसे तुरंत वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
हालात अब भी तनावपूर्ण
नेशनल हाइवे-12 पर जाम अब भी जारी है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पुलिस बल और सुरक्षा बल की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात की गई हैं। प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है, लेकिन स्थिति अभी काबू में नहीं मानी जा रही। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। दोषियों की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इस घटनाक्रम ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है। कुछ स्थानीय मुस्लिम संगठनों ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह इस कानून के जरिए वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर कब्जा करना चाहती है। वहीं, विपक्षी दलों ने भी इस मुद्दे पर सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है।