लोकसभा में पेश हुआ वक्फ संशोधन बिल, विपक्ष का जोरदार हंगामा
Wakf Amendment Bill
भारत
RP Raghuvanshi
08 Aug 2024 07:19 PM
Wakf Amendment Bill : केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश कर दिया है। उनके बिल पेश करते ही संसद में हंगामा होना शुरू हो गया। इस बिल को पेश करते ही कांग्रेस, सपा, NCP (शरद पवार), CPI (M), IUML, DMK, RSP ने विरोध जताया है। वक्फ संशोधन बिल पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल राव ने कहा- सरकार कम्युनिटीज के बीच में विवाद पैदा करना चाहती है। वहीं सपा सांसद मोहिब्बुल्लाह बोले- वक्फ संशोधन बिल मुस्लिमों के हकों के खिलाफ है। यह बिल मजहब में दखलअंदाजी करने वाला बिल है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।