
ममता बनर्जी (Mamata Banerjee ) ने साफ शब्दों में कहा कि जिस कानून के खिलाफ लोग विरोध कर रहे हैं, वह कानून केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया है। उन्होंने कहा, "हम इसका समर्थन नहीं करते और यह बंगाल में लागू नहीं होगा। ऐसे में दंगों का कोई औचित्य नहीं है।" उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से अपील की कि वे शांति और संयम बनाए रखें और धर्म के नाम पर कोई अधार्मिक आचरण न करें। ममता ने यह भी कहा कि दंगे भड़काने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री (Mamata Banerjee ) ने ट्वीट कर अपनी बात दोहराई कि उनकी सरकार किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नहीं करती। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियां इस मुद्दे को उकसा कर जनता को भटका रही हैं। “कृपया उनके बहकावे में न आएं। राज्य सरकार की स्थिति बिल्कुल स्पष्ट है — हम इस कानून के पक्ष में नहीं हैं और इसे लागू नहीं करेंगे,” ममता (Mamata Banerjee ) ने कहा।
वक्फ संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, मालदा, दक्षिण 24 परगना और हुगली जिलों में हिंसक प्रदर्शन हुए। भीड़ ने आगजनी की और पुलिस वाहनों पर पथराव किया गया। इस सिलसिले में 110 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालात को नियंत्रण में लाने के लिए मुर्शिदाबाद में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं और सुरक्षा बल तैनात हैं।Mamata Banerjee :