
वंदे भारत एक्सप्रेस से कटरा (Katra ) से श्रीनगर की दूरी अब केवल 2 घंटे 30 मिनट में तय की जा सकेगी, जो पहले सड़क मार्ग से 6-7 घंटे लगते थे। यह ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से चलकर रियासी, सांगलदान, बनिहाल, काजीगुंड, अनंतनाग और अवंतीपोरा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी और श्रीनगर तक जाएगी। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। सुबह 8:10 बजे कटरा (Katra ) से रवाना होकर 11:20 बजे श्रीनगर पहुंचेगी, और वापसी में श्रीनगर से दोपहर 12:45 बजे चलकर 3:55 बजे कटरा (Katra ) लौटेगी।
यह वंदे भारत ट्रेन पूरी तरह से कश्मीर की ठंड को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। ट्रेन -20 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी सुचारु रूप से चल सकेगी। इसके इंजन में बर्फ हटाने के उपकरण लगे हैं। साथ ही इसमें हीटिंग सिस्टम, सिलिकॉन हीटिंग पैड, बायो-टॉयलेट टैंक हीटर और ओवरहीट प्रोटेक्शन सेंसर लगे हैं, जिससे यात्रियों को सर्द मौसम में भी आराम मिलेगा।
इस वंदे भारत ट्रेन का एक बड़ा आकर्षण यह है कि यह दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल, चिनाब ब्रिज से होकर गुजरेगी। यह पुल रेलवे इंजीनियरिंग का चमत्कार माना जाता है और इस मार्ग को दर्शनीय भी बनाता है। इस ट्रेन के शुरू होते ही देश के सबसे कठिन पहाड़ी क्षेत्रों में रेल सेवा का एक नया अध्याय जुड़ जाएगा।Katra :