
10 फीट की गहराई में आसन
पंकज जैन स्विमिंग पूल में 10 फीट की गहराई में जाकर योग के विभिन्न आसन करते हैं। उनके आसन को देखकर ऐसा लगता है जैसे कि कोई फर्श पर बैठकर आसन कर रहा है। एक आसन को करने के बाद पानी के ऊपर आ जाते हैं, फिर इसके बाद दूसरा आसन करने के लिए वापस उतनी नीचे जाते हैं।
पानी में करते हैं 32 आसन
पंकज जैन पानी के अंदर कपालभाति, प्राणायाम, अनुलोम विलोम, ब्राह्मणी योग, सुतब्रज आसन, सेतुबंध आसन, पद्मासन, तितली आसन, हास्य आसन समेत कुल 32 आसन करते हैं। एक आसन करीब 1ः30 मिनट का होता है। पंकज जैन ने बताया कि लोगों को लगता है कि जल योग करने के लिए तैराकी आना बहुत जरूरी है, लेकिन ऐसा नहीं है। जलयोग करने वालों को सबसे पहले तो अपने फेफड़ों को मजबूत करना होगा। इसके बाद सांस को अधिक देर तक रोकने का अभ्यास करना होगा, तब आप जलयोग कर सकते हैं।
फायदेमंद है जल योग
पंकज जैन बताते हैं कि जो हम लोग एक नॉर्मल आसन जमीन पर बैठकर करते हैं। उससे जितना फायदा मिलता है, उसका 10 गुना फायदा जल योग से मिलता है, क्योंकि इस योग में व्यक्ति को ज्यादा मेहनत लगती है। पानी के अंदर शरीर को एकदम हल्का रखते हुए आसन को करना होता है।