Weather Update : अब सताएगी सूरज की तपिश, लू से रहें सावधान
Now the heat of the sun will bother you, beware of heat stroke
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:20 AM
लखनऊ। अब लगने लगा है कि काले बादलों ने धूप को धरती पर आने का रास्ता छोड़ दिया है। यानि यूपी के आसमान में बादलों का डेरा अब नहीं दिखाई देगा। मसलन, सूरज की तपिश झेलने के लिए तैयार हो जाइए। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अब सूरज के तल्ख तेवर धरती को तपाने को बेताब हैं। राज्य के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में औसतन तीन डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक झांसी में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 37.7 डिग्री था। लखनऊ का भी पारा बढ़कर लगभग 37 डिग्री तक पहुंच गया, एक दिन पहले यह 34.2 डिग्री सेल्सियस था। गर्मी का ये हाल तब है, जब तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मई के दूसरे हफ्ते से अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी होगी और यह सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। यह भी आशंका जताई गई है कि प्रदेश के लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ सकता है। विभाग के मुताबिक फिलहाल बारिश का दौर थम गया है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।