Weather Update : उत्तर भारत में अगले पांच दिन शीतलहर की संभावना नहीं : मौसम विभाग
There is no possibility of cold wave in North India for the next five days: Meteorological Department
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:04 AM
नई दिल्ली। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को शीतलहर का प्रकोप रहा। लेकिन, अगले पांच दिनों तक शीतलहर की संभावना नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को दक्षिण हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग और बिहार के कुछ इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बना रहा। उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ भागों और पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा के दूरदराज के हिस्सों में न्यूनतम तापमान दो से पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी ने एक बयान में कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत में शीतलहर की संभावना नहीं है। बयान में कहा गया कि एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 20 जनवरी की रात से 26 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और 23 जनवरी से 25 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है।
Weather Update
विभाग ने कहा कि इसके प्रभाव से, 20 से 22 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
वहीं, 23 जनवरी से 26 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।News uploaded from Noida