Weight Loss Drink : वजन कम करने के लिए नींबू का जूस और गर्म पानी पीने (Weight Loss Drink) के फायदों के बारे में कई प्रकार के दावे किए जाते हैं। (Weight Loss Drink) हल्के गरम पानी के साथ नींबू का रस पीने से इस ड्रिंक के बेहतरीन फायदे शरीर को मिलते हैं। लेकिन, जब इस हेल्दी ड्रिंक को यदि विशेष समय पर सेवन किया जाए तो इसका प्रभाव और बेहतर होता है। आयुर्वेदिक के अनुसार गर्म पानी और नींबू का रस खाली पेट पीने से कहीं अधिक फायदेमंद है रात में पीना। जी हां, रात में गर्म नींबू पानी पीने से स्वास्थ्य को ज्यादा फायदा मिलता है।
आयुर्वेद के अनुसार, सुबह की बजाय यदि रात में गर्म नींबू पानी का सेवन किया जाए तो यह अधिक प्रभावशाली होता है। इसीलिए, रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पीने की सलाह दी जाती है। इस ड्रिंक को पीने के बाद मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन कम करने की प्रक्रिया भी तेज़ होती है।
रात में गर्म पानी और नींबू पीने के फायदे
नियमित रूप से गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से शरीर में विटामिन सी की कमी को दूर करने में मदद करता है।
सोने से पहले एक गिलास गर्म नींबू पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है।
रात में स्किन रिपेयर होती है और ऐसे में नींबू पानी पीने से आपकी त्वचा को भी फायदा पहुंचता है। स्किन मॉश्चराइज्ड होती है और नैचुरली ग्लो करती है।
मोटापे से बचाने में भी यह ड्रिंक बहुत काम आता है। यह बढ़ती चर्बी को कम करता है और वजन कम करने की प्रक्रिया को तेज़ करता है।
पाचन क्रिया बेहतर बनाने के लिहाज से भी रात में गर्म नींबू पानी पीना लाभकारी है।
महामंडलेश्वर संत कमल किशोर