
सेना ने कहा, ‘‘इस बात की पुष्टि हुई कि व्यक्ति तीस्ता फील्ड फायरिंग रेंज के प्रतिबंधित क्षेत्र में कबाड़ इकट्ठा करने के इरादे से घुसा था और तभी उसके पास मौजूद एक विस्फोटक में विस्फोट हो गया और उसकी मौत हो गई।’’ मंगलवार को जारी बयान में कहा गया है कि तिलक बहादुर राय फायरिंग रेंज तीस्ता नदी के तट पर स्थित एक अधिसूचित फायरिंग रेंज है।
बयान में कहा गया है कि मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार, स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस से सभी तरह की मंजूरी ले ली गई थी और ग्रामीणों को पहले से ही गोलीबारी के अभ्यास के बारे में अधिसूचित कर दिया गया था। सेना ने कहा कि राय के परिवार ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराने का फैसला किया है।