TMC ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, बहरमपुर से अधीर के सामने होंगे युसुफ पठान
West bengal News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:09 AM
West bengal News : आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में इंडिया गठबंधन के सीट बंटवारे को लेकर चल रही गहमागहमी टीएमसी के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने पर थम गई। तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने पश्चिम बंगाल में सभी 42 लोकसभा सीटों के लिए कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान का भी नाम शामिल है। यूसुफ पठान बहरमपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि यूसुफ पठान का मुकाबला कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी से होगा।
West bengal News
नुसरत जहां का पत्ता हुआ साफ
कूचबिहार लोकसभा सीट से जगदीश चंद्र बसुनिया को उम्मीदवार बनाया गया है। बहरामपुर से क्रिकेट के दिग्गज यूसुफ पठान को टिकट दिया गया है, जो अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ चुनावी मैदान में होंगे। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने नुसरत जहां का पत्ता काट दिया है। उम्मीदवारों के ऐलान के वक्त लोगों की निगाहें बशीरहाट लोकसभा सीट पर थीं क्योंकि जिस संदेशखाली इलाके में हंगामा मचा हुआ था, वो इलाका इसी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस सीट पर एक्ट्रेस नुसरत जहां सांसद थीं, टीएमसी ने उनका टिकट काटकर हाजी नुरुल इस्लाम को दिया है।
बता दें कि तृणमूल कांग्रेस द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद अर्जुन सिंह टीएमसी से नाराज हैं। जब उन्हें पता चला कि सूची में उनका नाम नहीं है तो वह रैली को छोड़कर चले गए है।
'जन गन का गर्जन, बंगाल से विरोधी का विसर्जन'
आपको बता दें कि कोलकाता में ब्रिगेड परेड ग्राउंड में टीएमसी की 'ब्रिगेड जनसभा' का आयोजन किया गया। तृणमूल कांग्रेस ने ब्रिगेड परेड ग्राउंड से 2024 के चुनाव अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ‘जन गर्जन सभा’ नामक इस विशाल रैली में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान ममता बनर्जी ने भाजपा सरकरा पर हमला बोलते हुए कहा कि हम एनआरसी लागू होने नहीं देंगे। मैं आज बंगाल के 42 लोकसभा सीटों के लिए तृणमूल के 42 उम्मीदवारों को सामने लेकर आऊंगी। इससे पहले तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, 'मैं इस ब्रिगेड रैली से भाजपा को कहना चाहता हूं, 'जन गन का गर्जन, बंगाल से विरोधी का विसर्जन' है।