विज्ञापन
West Bengal Results 2026 : पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती जारी है। नतीजों के लिए हमारी वेबसाइट पर सीट-वार लाइव रिजल्ट, और विश्लेषण यहां देख सकते हैं ।

West Bengal Results 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती जारी है। हमारे लाइव कवरेज में आपकोरिजल्ट, वोट शेयर, गठबंधन स्थिति और विश्लेषण रियल टाइम में जानने को मिलेगा। महत्वपूर्ण पल को मिस न करें – बंगाल का भविष्य तय होने वाला है। हमारे साथ जुड़े रहें : -
बंगाल में तय हो गया भाजपा के CM का नाम, बनेगा नया इतिहास
पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों में भाजपा प्रचंड जीत की ओर आगे बढ़ रही है। तेजी से सामने आ रहे चुनावी नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि पश्चिमी बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है। भारत के इतिहास में यह पहला अवसर है जब पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा की तरफ से पश्चिम बंगाल का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इस सवाल का जवाब भी मिल गया है। पता चला है कि भजपा ने पश्चिम बंगाल के लिए अपनी पार्टी के पहले मुख्यमंत्री का नाम तय कर लिया है।
भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल के लिए मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है। चेतना मंच के साथ एक औपचारिक बातचीत में भाजपा के वरिष्ठ नेता ने यह दावा किया है। नाम ना छापने की शर्त पर भाजपा नेता ने बताया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा का पहला मुख्यमंत्री पार्टी के फायर ब्रांड नेता सुवेंदु अधिकारी को बनाया जाएगा। उनको मुख्यमंत्री के लिए विधायक दल की बैठक में सर्व सम्मति से चुनने के बाद पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई जाएगी।
आपको बता दें कि सुवेंदु अधिकारी भाजपा में शामिल होने से पहले तृणमूल कांगे्रेस के बड़े नेता थे। सुवेंदु अधिकारी तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी के खास लोगों में गिने जाते थे। ममता बनर्जी को पहली बार मुख्यमंत्री बनवाने में सुवेंदु अधिकारी की बड़ी भूमिका थी। तृणमूल कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल होने के बादा सुवेंदु अधिकारी ने भाजपा में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। उन्होंने 16 दिसंबर 2020 को तृणमूल कांग्रेस से त्याग-पत्र दिया था तथा 19 दिसंबर 2020 को भाजपा में शामिल हो गए थे। पिछले 6 वर्षों से वें तृणमूल कांग्रेस की सरकार का पुरजोर विरोध करते रहे।
पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले संभावित नामों पर खूब चर्चा हो रही है। राजनीतिक गलियारों में भाजपा नेता सामिक भट्टाचार्य तथा दिलीप घोष को भी पश्चिम बंगाल के संभावित मुख्यमंत्री के तौर पर देखा जा रहा है। तमाम राजनीतिक विश्लेषक अलग-अलग कारण बताकर अलग-अलग नेताओं को संभावित मुख्मयंत्री बताने के दावे कर रहे हैं। चेतना मंच के पास पक्की खबर है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ही होंगे। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी यह संकेत दे चुके हैं कि पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी को ही मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। यहां यह बात भी उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव भाजपा ने मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए बिना लड़ा थमुस्लिम बूथों पर भी TMC पीछे कैसे ? पार्टी प्रत्याशी ने उठाया सवाल
पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजे 2026 : बागदा से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार मधुपरना ठाकुर ने आरोप लगाया कि, "मुस्लिम बूथों पर टीएमसी का पीछे रहना मुमकिन नहीं है; यह इस बात का संकेत है कि EVM को हैक किया गया है।"
ममता बनर्जी भवानीपुर से आगे
टीएमसी का प्रदर्शन इस चुनाव में उम्मीदों से काफी कम रहा है। पार्टी सत्ता से बाहर होती दिख रही है लेकिन ममता बनर्जी ने अपनी सीट पर बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी से आगे चल रही हैं। खबर लिखे जाने तक वह 16706 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

चुनाव आयोग के आंकड़ों में भी बीजेपी को बहुमत
चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा (148) पार कर लिया । वेबसाइट के मुताबिक पार्टी 152 पर आगे।

रुझानों पर सुवेंदु का बड़ा बयान
कोलकाता: शुरुआती रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए, पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष (LoP) और नंदीग्राम व भवानीपुर से BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "सभी हिंदू नरेंद्र मोदी के समर्थन में एकजुट हैं... मतगणना के चार दौर पूरे होने के बाद, BJP अपनी सरकार बना रही है। हिंदू EVM का मतलब BJP है, मुस्लिम EVM का मतलब TMC है; सिवाय मालदा, मुर्शिदाबाद और उत्तर दिनाजपुर के, जहाँ लोगों ने कांग्रेस को वोट दिया है..."
भवानीपुर में ममता हारेंगी - सुवेंदु
पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम तथा भवानीपुर से BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "भवानीपुर में पहला राउंड मुस्लिम बहुल इलाके का था, जिसमें मैं लगभग 2000 वोटों से पीछे चल रहा था। दूसरे राउंड के बाद, जो कि हिंदू बहुल इलाका था, मैं 2200 वोटों से आगे चल रहा हूं। ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं। मैं हर उस हिंदू और सनातनी का धन्यवाद करना चाहता हूँ, जिन्होंने मेरे पक्ष में वोट डाला है... भवानीपुर में ममता बनर्जी एक बार फिर हारेंगी..."
बीजेपी में जश्न
बीजेपी में पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में जीत का जश्न शुरू हो गया है।
बीजेपी बहुमत से आगे
बीजेपी अब बहुमत से स्पष्ट रूप से आगे निकल गई है। 157 सीटों पर आगे।
बीजेपी जादुई आंकड़े से पार
बीजेपी ने बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। वह अब 150 सीटों पर आगे चल रही है।
बीजेपी बहुमत के करीब
बीजेपी अब बहुमत के जादुई आंकड़े से 148 से सिर्फ 6 सीटें दूर रह गई है। प्रदेश में परिवर्तन का संकेत दिख रहा है।
बीजेपी टीएमसी से आगे
वोटों की गिनती में पहली बार बीजेपी ने टीएमसी से स्पष्ट दूरी बना ली है। बीजेपी 139पर और टीएमसी 107 पर आगे।
फिर बराबरी पर टीएमसी और बीजेपी
बंगाल की मतगणना में स्थिति पल पल बदल रही है। एक बार फिर टीएमसी और बीजेपी बराबरी पर आ गई है। दोनों ने 118-118 पर बढ़त बनाई हुई है।
200 सीटों से ज्यादा के रुझान
बंगाल में 200 से ज्यादा सीटों के रुझान आए। टीएमसी और बीजेपी में फिलहाल टाई की स्थिति है दोनों 103-103 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।
पश्चिम बंगाल की 294 में से 293 सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है, जबकि फाल्टा सीट पर 21 मई को पुनर्मतदान होगा। साथ ही पांच राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की गिनती भी जारी है। मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हर राउंड की निगरानी की जा रही है। कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगा कि सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में डाले गए वोटों की गिनती आठ बजे शुरू हो जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि दोपहर तक पश्चिम बंगाल में किसकी सरकार बनेगी यह भी साफ हो जाएगा।।ा
विज्ञापन