Bihar - बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा (Dalai Lama) इस समय बिहार के बोधगया में प्रवास पर आए हुए हैं। 29 दिसंबर गुरुवार से बोधगया में दलाई लामा का तीन दिवसीय शैक्षिक कार्यक्रम शुरू होने वाला है। इनके इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में इन्हें नुकसान पहुंचाने वाले कुछ असामाजिक तत्वों को लेकर पुलिस में अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद से पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई है।
दलाई लामा (Dalai Lama) पर होने वाले जासूसी के शक के बीच एक चीनी महिला के स्केच ने हड़कंप मचा दिया है। कौन है यह चीनी महिला जिसका स्केच सामने आते ही सनसनी फैल गई है? क्यों है पुलिस को इस महिला की तलाश और इस चीनी महिला का दलाई लामा से क्या है संबंध? आइए जानते हैं -
चीनी महिला के स्केच ने मचाया हड़कंप -
बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा की जासूसी से जुड़ा अलर्ट जारी होने के बाद एक चीनी महिला के स्केच ने सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि यह चीनी महिला पिछले 2 साल से देश के अलग-अलग हिस्सों में रह रही है। हालांकि महिला का कोई फॉरेन रिकॉर्ड सामने नहीं आया है, लेकिन यह आशंका जाहिर की जा रही है कि दलाई लामा की जासूसी से इस महिला का खास संबंध है।
चीनी महिला की तलाश में बोधगया पुलिस -
बोधगया पुलिस चीनी महिला के तलाश में जुटी हुई है। जिस चीनी महिला का स्केच सामने आया है, उसका नाम सॉन्ग शियाओलॉन बताया जा रहा है। इसका वीजा नंबर 901BAAB2J और पासपोर्ट नंबर EH2722976 बताया जा रहा है। पुलिस इस चीनी महिला की तलाश के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही है। इसके साथ ही केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया एजेंसियों का रडार भी इसे ट्रैक करने में लगा हुआ है। फिलहाल अभी तक पुलिस को इस संदिग्ध चीनी महिला का कोई सुराख नहीं मिला है।
दलाई लामा की जासूसी को लेकर इस संदिग्ध चीनी महिला पर पुलिस को क्यों है शक -
एक स्थानीय वेबसाइट में यह दावा किया गया है कि यह संदिग्ध चीनी महिला पिछले 2 साल से भारत में रह रही है। फॉरेन सेक्टर में उसके यहां रहने से जुड़ा कोई भी रिकॉर्ड नहीं है। इसी वजह से इस महिला के ऊपर कुछ संदिग्ध पॉइंट बन रहे हैं। यही वजह है कि इसके चीनी जासूस होने के शक को बेबुनियाद नहीं माना जा सकता। पुलिस विभाग में इस महिला को लेकर अलर्ट जारी किया गया है और जोर शोर से इसकी तलाश की जा रही है।
बोधगया में शुरू हुआ दलाई लामा का तीन दिवसीय कार्यक्रम -
आज बिहार के बोधगया में दलाई लामा (Dalai Lama) के तीन दिवसीय शैक्षिक कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। आज सुबह दलाई लामा ने एक सभा को संबोधित करते हुए कुछ ज्ञान की बातें बताई।