WHO की कोरोना को लेकर बड़ी चेतावनी, नहीं संभले तो सुनामी में ध्वस्त होगा हेल्थ सिस्टम
कोरोना के लेकर WHO की चेतावनी
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 09:18 AM
EWHO- एक बार फिर से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए WHO ने बड़ी चेतावनी दे दी है। कोरोना के डेल्टा और ओमिक्रॉन वेरिएंट के साथ आने से और भी मुश्किल होंगे हालात। बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिस तरह से लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और इसके दो वेरिएंट डेल्टा (Delta Variant) और ओमिक्रॉन (Omicron Variant) एक साथ संक्रमण फैला रहे है, इस बात का संकेत है कि जल्द ही बहुत ही मुश्किल हालात देखने को मिल सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा दबाव पड़ेगा।
जानकारी के लिए आपको बता दें लगातार विश्व भर में कोरोना के केसेस में बढ़ोतरी आई है। संक्रमितो की संख्या बढ़ने के साथ-साथ मृत्यु दर में भी अधिकता देखने को मिल रही है, जो इस बात का संकेत है कि अगर इसे अभी से नियंत्रित नहीं किया गया तो आगे और भी बदतर हालात देखने को मिल सकते हैं।
देश में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का संकट-
अगर बात करें यहां अपने देश भारत (Covid in India) की तो, दिनों दिन यहां पर भी कोरोना के केसेस बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन आंकड़ों में उछाल देखने को मिल रहा है। बात करें अगर देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) की तो, पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना के 924 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों की संख्या 2500 पार कर चुकी है।
कोरोना पर रोक लगाने के किए जा रहे हर संभव प्रयास -
हालांकि बढ़ते हुए कैसेस को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार काफी सक्रिय है और देश के लगभग हर हिस्से में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके साथ ही देश की राजधानी दिल्ली (Lock down in Delhi) में आंशिक लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही शादी विवाह और अन्य समारोहों पर रोक लगा दी गई है। वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को तेज करने के लिए दो नई वैक्सीन को मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही संक्रमित वयस्कों पर इस्तेमाल के लिए कोरोना की दवा को भी मंजूरी मिल गई है।
WHO के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्येयियस का क्या है कहना -
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्येयियस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि 'मैं अत्यधिक चिंतित हूं कि अधिक तेजी से फैलने वाला ओमिक्रॉन और डेल्टा एक ही समय पर आने से कोरोना के मामलों की सुनामी आ रही है। यह पहले से ही थके हुए स्वास्थ्य कर्मियों और दबाव में काम कर रही स्वास्थ्य प्रणालियों पर अत्यधिक दबाव डाल रहा है और यह अभी आगे भी जारी रहेगा।स्वास्थ्य प्रणालियों पर दबाव न केवल नए कोरोना वायरस रोगियों के कारण है, बल्कि बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी भी कोविड की चपेट में आकर बीमार पड़ रहे हैं। वहीं जिन लोगों को वैक्सीन नहीं लगी है, उनमें संक्रमण से मरने का खतरे कई गुना अधिक है'।