दिल्ली के जंतर-मंतर से प्रदर्शन कर लौट रहे कुछ छात्रों के साथ कथित मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई देने वाले हिंदूवादी संगठन से जुड़े बताए जा रहे सत्यम पंडित पर छात्रों को रोककर अभद्र व्यवहार और मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं।

Satyam Pandit : दिल्ली के जंतर-मंतर से प्रदर्शन कर लौट रहे कुछ छात्रों के साथ कथित मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई देने वाले हिंदूवादी संगठन से जुड़े बताए जा रहे सत्यम पंडित पर छात्रों को रोककर अभद्र व्यवहार और मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं। इस घटना के बाद कई विपक्षी नेताओं ने दिल्ली पुलिस से मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को साझा करते हुए महुआ मोइत्रा और सौरभ भारद्वाज समेत कई नेताओं ने पुलिस से हस्तक्षेप की अपील की है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो स्वयं सत्यम पंडित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया, जिसमें घटना का उल्लेख करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी भी लिखी गई थी। Satyam Pandit
सोशल मीडिया प्रोफाइल के अनुसार सत्यम पंडित स्वयं को 'हिंदू वीर सेना' का संस्थापक बताता है और गाजियाबाद क्षेत्र में सक्रिय होने का दावा करता है। वह पहले भी अपने बयानों और गतिविधियों को लेकर विवादों में रह चुका है। हाल के दिनों में उसने कांवड़ यात्रा के दौरान मुस्लिम पुलिसकर्मियों की ड्यूटी को लेकर भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था, जिस पर विवाद हुआ था। सत्यम पंडित का नाम इससे पहले भी कई विवादों से जुड़ चुका है। वर्ष 2024 में कथित भड़काऊ भाषण देने के आरोप में उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई हुई थी। इसके अलावा इसी वर्ष सोशल मीडिया पर एक अन्य वीडियो भी चर्चा में रहा, जिसमें वह कथित तौर पर मीट कारोबारियों को धमकाता दिखाई दिया था। उस मामले में भी स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई की थी। Satyam Pandit
अखिलेश यादव ने भी वायरल वीडियो साझा करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर राजनीतिक निशाना साधा और कहा कि कानून सभी पर समान रूप से लागू होना चाहिए। वहीं महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली पुलिस से तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो वह स्वयं भी इस मामले में शिकायत दर्ज कराएंगी। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें सत्यम पंडित दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ दिखाई दे रहा है। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में दिल्ली पुलिस को बिना देरी कार्रवाई करनी चाहिए। Satyam Pandit
विज्ञापन